छतरपुर

थाना सिविल लाइन पुलिस ने एसबीएन कॉलेज के पीछे चौबे कॉलोनी में चोरी का किया खुलासा- अंतराज्यीय दो चोर गिरफ्तार, ₹4 लाख के सोने- चांदी के आभूषण बरामद

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत एसबीएन कॉलेज के पीछे चौबे कॉलोनी में फरियादी महेंद्र अरजरिया के मकान से माह अप्रैल वर्ष 2025 में चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, क्षेत्र में मूवमेंट करने वाले संदिग्ध की जानकारी एकत्र की गई।

पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में सम्मिलित दो अंतराज्यीय आरोपी 1. जगदीश सोनी पिता चंद्रप्रकाश सोनी नेशनल चौराहा मौदहा जिला हमीरपुर, 2. वीरेंद्र कुमार अनुरागी पिता राम प्रकाश निवासी ग्राम गहबरा थाना मौदहा जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण मंगलसूत्र, अंगूठी, नथ, पायल इत्यादि कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। घटना में सम्मिलित अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक अजय शाक्य, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, उमेश तिवारी, आरक्षक धीरेंद्र, पवन, साइबर से विजय एवं टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button