फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कट्टा कारतूस एवं मोटर साइकिल बरामद

आरोपी रविन्द्र सिंह बुन्देला पूर्व से मारपीट, छेड़छाड़, अवैध वसूली, अवैध हथियार जैसे 10 से अधिक अपराध में लिप्त
@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। विगत दिवस जिले के थाना गुलगंज क्षेत्र अंतर्गत ढाबा पर फरियादी शेख दानिश पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर संबंधी रिपोर्ट पर थाना गुलगंज में भारतीय नया संहिता की हत्या के प्रयास सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर निरीक्षण किया गया, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आरोपीगणों की पहचान कर घटना घटित करने वाले आरोपी
1. रविन्द्र सिंह बुन्देला पिता छत्रपाल सिंह बुन्देला निवासी वार्ड क्र- 5 सोनी मोहल्ला बडामलहरा एवं
2. शिवा सिंह ठाकुर पिता रविन्द्र सिंह ठाकुर निवासी ग्राम ऊमरी थाना टेहरका जिला निवाडी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद की गई। आरोपी रविन्द्र सिंह बुन्देला पूर्व से मारपीट, अवैध वसूली, छेड़छाड़, अवैध हथियार जैसे 10 से अधिक अपराध में लिप्त है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बडामलहरा रोहित सिंह अलावा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक अर्पित पारासर थाना प्रभारी गुलगंज, उपनिरीक्षक आर बी सिंह थाना बड़ा मलहरा , प्रआर राजेन्द्र कुमार रावत, प्रआर सोहराब अली, आरक्षक भरत यादव, आरक्षक रामदास मीणा, महिला आरक्षक सुभी नगाइच थाना गुलगंज एवं आरक्षक निशांत सिंह, आरक्षक रघुनाथ थाना बडामलहरा की विशेष भूमिका रही।

















