सागर

अष्टविनायक देवालय में गणेश चतुर्थी पर हुआ विशेष पूजन

गढ़ाकोटा@पीएल पटेल। गणेशोत्सव के शुभारंभ पर गढ़ाकोटा स्थित श्री सिद्धि विनायक एवं अष्टविनायक देवालय में विशेष पूजन का आयोजन प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर पंडित गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र विधायक ने उपस्थित होकर विघ्नहर्ता भगवान गणपति का अभिषेक एवं सहस्रार्चन कर मंगलकामनाएँ कीं।देशभर में श्री गणेश उत्सव मनाने जनमानस में धार्मिक उत्साह देखा जा रहा है।

इसी श्रृंखला में नगर गढ़ाकोटा के जन मानस की मनोदशा अनुसार महाराजा मर्दन सिंह जू देव के दूसरे स्वरूप पंडित गोपाल भार्गव स्थानीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री के द्वारा लगभग 5 000 मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं एवं प्रथम भोग हेतु राशि प्रदान की गई, यह धार्मिक कार्यआपके द्वारा विगत वर्षों से निरंतर रहली विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है, विगत वर्ष आपके द्वारा प्राचीन श्री गणेश मंदिर में अष्टविनायक श्री गणेश गजानन भगवान की 8 प्रतिमाओं का स्थापना कार्य किया गया।

Related Articles

Back to top button