महर्षि कश्यप ऋषि पंचवी पर वाहन रैली के साथ शोभायात्रा निकली

कशौधन वैश्य सभा के तत्वावधान मे भव्य आयोजनों की परम्परा निभाई गयी
कटनी@शेरा मिश्रा। विजयराघवगढ़ कसौधन वैश्य सभा के तत्वावधान मे सभी गुप्ता समाज के नर नारियों ने हिस्सा लेते हुए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ऋषि पंचमी के अवसर पर महर्षि कश्यप ऋषि की शोभा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम युवाओं ने नगर मे वाहन रैली निकाल कर महर्षि कश्यप ऋषि जी के नाम की जय-जयकार की वाहन रैली प्रमुख मार्गो से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकाली गयी। तदपरांत महिलाओं पुरुषो ने भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ बैंड वाजो के साथ आतिशबाजी कर रैली का आगाज कसौधन वैश्य समाज धर्म शाला से प्रारंभ किया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर वापस धर्मशाला पहुची रैली मे भारी उत्साह देखने को मिला डीजे गीतो के साथ महिलाओं ने भी गीतो के माध्यम से महर्षि कश्यप ऋषि जी की जीवन गाथा का वर्णन किया।

रैली की सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस ने यातायात व्यवस्था प्रदान की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका निभाई। रैली मे महर्षि कश्यप ऋषि जी की झाकीयो को सुसज्जित कर नगर भ्रमण कराया गया। जगह जगह झाकीयो की पूजा अर्चना गुप्ता समाज द्वारा की गयी।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















