माँ के आध्यात्मिक संस्कारो को आगे बढ़ा रही नन्ही सी बेटी

छतरपुर। लोग कहते हैं हैं की माँ बाप बच्चों को जैसे संस्कार प्रदान करते हैं उनकी आने वाली पीढ़ी वैसे ही आगे बढ़ती हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं शिवांगी द्विवेदी जिसने अपनी माँ के दिए हुए आध्यात्मिक संस्कारों को आगे बढ़ाया और छतरपुर नगर के ऐतिहासिक अन्नपूर्णा मेला जलबिहार में बड़े मंच पर महिसासुर मर्दनी की प्रस्तुति देकर उपस्थित हजारों लोगों का दिल जीत लिया।

हम बात कर रहे हैं चौबे कॉलोनी निवासी समाजसेवी भगवती मानव कल्याण संगठन जैसे नशामुक्ति संगठन से जुड़कर लोगों को नशामुक्त कराकर समाज सेवा का कार्य कर रही हैं तो उनकी 8 वर्ष की बेटी शिवांगी द्विवेदी पढ़ाई के साथ-साथ अपने गुरु सच्चिदानंद अवतार धर्मसम्राट युगचेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जों संस्कार हैं की अध्यात्मिक वातावरण में रहकर ना की आधुनिकता में बहे अपनी संस्कृति और संस्कारों को मर्यादित रहकर आगे बढ़ाये। शिवांगी उसी संस्कारों को लेकर आगे बढ़ रही हैं। नगर की प्रसिद्ध माँ अन्नपूर्णा मेला जलबिहार के 82 वें वर्ष के मंच पर अपनी महिसासुर मर्दनी नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित हजारों लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया बिशिष्ट अतिथि केयर इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर मनीष दोसाज एवं जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अरविंद बुंदेला मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया (पप्पू भैया) नें शिवांगी द्विवेदी को स्मृती चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माँ अन्नपूर्णा मेला जलबिहार समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता (सोनू), महासचिव पंडित सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य प्रभात अग्रवाल, राजेश रूसिया, पप्पू पंसारी, केतन अवस्थी, पत्रकार दिलीप सेन, शिवांगी द्विवेदी के पिता आशुतोष द्विवेदी, भाई शिवांश द्विवेदी सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य एवं हजारों लोग उपस्थित रहे।

















