24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ ग्राम विदोखर में हुआ सम्पन्न

उत्तरप्रदेश। नशामुक्त समाज निर्माण समपन्न किया हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ ग्राम विदोखर तहसील हमीरपुर में समापन के पूर्व गाँव में नशामुक्त सदभावना जनजागरण रैली भी निकाली गई ! चालीसा पाठ के समापन पर मां गुरूवर के जयकारे आयुषी पाठक व आराधना विश्वकर्मा ने लगवाये! इसके बाद माता आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा एवं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती समपन्न हुईं!

चालीसा पाठ में उपस्थित लोगों को भारतीय शक्ति चेतना के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या नशा है आज नशा के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं अपराध बढ़ रहें हैं शराबी शराब पीकर मां बहनों के साथ छेड़छाड़, मारपीट करते हैं जिससे आज हर मां- बहन परेशान है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारी घर घर निशुल्क दुर्गा चालीसा पाठ, आरती क्रम करवाते हैं आज तक हमीरपुर जिले के हजारों लोगों को नशामुक्त किया जा चुका है जब तक जिला नशामुक्त घोषित नहीं होता है तब तक हम लोग दिन रात प्रयास करेगें! पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा एवं पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सन्नो शिवहरे ने अपने विचार रखें।

चालीसा पाठ में आयोजक जुगुल किशोर पाठक, अनंतराम शिवहरे, शिवकरन शर्मा, मनीष शिवहरे, नरेंद्र सिंह, अशोक बाबू गुप्ता, चेतराम विश्वकर्मा, बाबूराम सोनी, यश पाठक, जीतेंद्र तिवारी, नंदकिशोर पाठक, हरिहर किशोर पाठक, जय पाठक, सदानंद विश्वकर्मा, जय किशोर,संतोष विश्वकर्मा, तिलक सिंह, रीमा यादव, लीलावती कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें!
(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)

















