सागर
देव उठनी ग्यारस महापर्व पर पीरा घाट में मेले का आयोजन

गढ़ाकोटा@पीएल पटेल। विगत दिवस देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर नगर में अनेकों जगह धार्मिक आयोजन किए गए महिलाओं द्वारा तुलसी विवाह तुलसी पूजा एवं नगर के पीरा घाट में मेले का आयोजन किया गया है मेले में नगर के प्रतिष्ठित युवा भाजपा नेता पंडित अभिषेक भार्गव, मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा भरत चौरसिया ने उपस्थिति प्रदान कर दिवारी नृत्य एवं गायन प्रस्तुत कर मेले में आई जनता जनार्दन का मन मोह मनोरंजन किया।


















