मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न हेतु छतरपुर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

डीआईजी ललित शाक्यवार एवं एसपी अगम जैन द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का किया जा रहा है निरीक्षण

छतरपुर। आज लोकसभा निर्वाचन 2024 लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस पर छतरपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं।

उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा निरंतर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मतदान स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, नाकाबंदी पॉइंट, चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही स्वयं मतदान कर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की है। जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त मतदान केंद्रों में पंक्तिबद्ध तरीके से मतदान करवाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं समस्त पुलिस अनविभागीय अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण पर हैं। महिला पुलिस बल, क्यू आर टी टीम , आकस्मिक पुलिस वाहन, सीसीटीवी मोबाइल कंट्रोल वाहन, बलवा नियंत्रण वाहन, सेक्टर मोबाइल एवं संबंधित पुलिस अधिकारी निरंतर भ्रमण करते हुए व्यवस्था बनाए हुए हैं। साथ ही आम जनमानस को भय मुक्त होकर स्वतंत्रता के साथ मतदान करने का संदेश देते हुए फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। आवश्यक बल एवं सामग्री हेतु रक्षित निरीक्षक द्वारा आवश्यकता अनुसार प्रबंध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button