मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक सीएम सुरक्षा अजय पांडे को हटाया, समीर कुमार यादव को पदस्थ किया

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। इसमें पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा अजय पांडे को हटा कर सेनानी, 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल में पदस्थ किया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय आदर्श कटियार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल जयदीप प्रसाद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं, एक अन्य आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा समीर कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
15:34