प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मदिवस जैसा उत्साह अखंड रामायण के साथ विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
सूरज गुप्ता द्वारा मंदिर निर्माण करा राम दरवार की स्थापना दिवस मनाया गया

कटनी। विजयराघवगढ़ गौरहा मंदिर का कायाकल्प पूर्व से भक्तो द्वारा किया जा रहा है अभी भी इस मंदिर मे अनेको नव निर्माण कार्य प्रारम्भ है। यह स्थान हनुमान के लिए समर्पित है जहा पर आज भक्तो ने तरह तरह के मंदिर निर्माण करा कर भगवानो की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
जिस तरह मुन्नू गुप्ता ने शनिदेव के लिए एक सुन्दर स्थान चिंहित कर उस जगह पर शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा एक अनोखी मंदिर मे कराई उसी तरह गौरहा निवासी प्रमोद प्यासी जी ने शिवालम का निर्माण करा भोलेनाथ को नन्दी के साथ स्थापित कराए।
इसी तारतम्य मे सूरज प्रसाद गुप्ता व पुत्र नन्दू गुप्ता ने भी एक बडा संकल्प लिया और हनुमान के ताज पर राम दरवार की स्थापना विशाल मंदिर निर्माण के पश्चात कराई चैत्र नवरात्र के आठवे दिन प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई थी इस लिए अष्टमी के दिन ही राम जन्म के रुप मे अखंड रामायण पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। आज यह स्थान कई देवी देवताओं के स्थापित होने की बजह से एक तिर्थ स्थल की भाती अपनी भव्यता विखेर रहा है। मंदिर के कायाकल्प मे विषेश योगदान राखी पुरैनी निवासी पहलाद तिवारी का बताया जाता है। इस धार्मिक स्थल के लिए बडी महन्त कर सामग्री व पैसा एकत्र कर इस मंदिर के निर्माण कार्य मे लगाया इस भक्तो के सहयोग से आज यह मंदिर गोरहा धाम के नाम से विख्यात हो रहा है।
नवरात्री पर जगह जगह हुए भंडारे-
गौरहा धाम के साथ साथ पुलिस चौकी के पिछे स्थापित भोलेनाथ धाम मे भी विशाल भंडारे का आयोजन हुआ संकट मोचन आश्रम मे अनेको भक्तो द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)




