मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आकाशवाणी केंद्र भोपाल में किया पौधरोपण
स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार के विजन और आगामी योजनाओं को साझा किया

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के आकाशवाणी केंद्र, भोपाल परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जैसे एक पौधा धीरे-धीरे बड़ा होकर फल देता है, वैसे ही एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली भी निरंतर प्रयासों से तैयार होती है। उप मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी टीम के साथ साक्षात्कार में स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार के विजन और आगामी योजनाओं को साझा किया। आकाशवाणी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

















