छतरपुर

मिली अनुकंपा नियुक्ति: पुलिस अधीक्षक द्वारा अभ्यर्थी को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

छतरपुर। आज पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस की अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थी अंकित सिंह को मेडिकल एवं सत्यापन कार्यवाही उपरांत आरक्षक संवर्ग में नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

नव आरक्षक अंकित सिंह जिला पन्ना पुलिस इकाई में सहायक उप निरीक्षक पद पर पदस्थ रहे स्वर्गीय श्री असीम कुमार सिंह के पुत्र हैं। यह नियुक्ति उनके पिता के असामयिक निधन के उपरांत छतरपुर पुलिस इकाई में अनुकंपा आधार पर की गई है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनियुक्त आरक्षक अंकित सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी एवं सेवा में कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी बनाए रखने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button