कैमोर में इंटक यूनियन का रिकॉर्ड तोड़ मतदान: मनीष नावेद महासचिव चुने गए समाजसेवा से उठकर यूनियन नेतृत्व तक पहुँचे, श्रमिकों में उमड़ी नई उम्मीद

अध्यक्ष पंकज पीडिया निर्विरोध, चुनाव नतीजों के बाद कैमोर में जश्न का माहौल
कटनी@शेरा मिश्रा। कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट मे कार्यरत मजदूर यूनियन इंटक, यूनियन में इस वर्ष हुए चुनाव ऐतिहासिक बन गए। भारी संख्या में श्रमिकों की भागीदारी देखी गयी शांतिपूर्ण मतदान और सर्वसम्मति से चुना गये पदाधिकारी।

यूनियन मे सबसे चर्चित नाम रहे मनीष नावेद जिन्हें संगठन के महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी ओर अध्यक्ष पद पर पंकज पीडिया निर्विरोध चुने गए। जबलपुर से आई पर्यवेक्षक टीम की देखरेख में हुए इस मतदान में सुबह से ही लाइनें देखी गयी । श्रमिकों ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर यह संदेश दिया कि वे बदलाव और ठोस नेतृत्व चाहते हैं।मनीष नावेद समाजसेवा से श्रमिक नेतृत्व तक का सफर रहा मनीष नावेद का नाम केवल यूनियन तक सीमित नहीं है। वे लंबे समय से समाजसेवी संस्था तपस्या ग्रुप के प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं।

उन्होंने गरीबों के लिए राशन वितरण युवा जागरूकता अभियान शिक्षा-सहायता कार्यक्रम जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक औषधीय सहायता पर्यावरण और सामाजिक सद्भाव गतिविधियाँ जैसे अनेक कार्यों से अपनी पहचान को मजबूत किया है। इन्हीं कार्यों ने उन्हें कैमोर में विश्वास संवेदनशीलता और समाजसेवा का प्रतीक बना दिया। यही विश्वास उन्हें महासचिव पद तक ले आया। मनीष नावेद का पहला बयान मजदूर केवल उद्योग का हिस्सा नहीं बल्कि उसकी रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं को हल कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।उनका यह बयान श्रमिकों के मन में नई उम्मीद जगाने वाला साबित हुआ।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान उत्साह पारदर्शिता और अनुशासन का अद्भुत संगम देखा गया मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआश्रमिकों की लाइनें इंद्रानगर, बेलहा, नई बस्ती, प्लांट क्षेत्र तक दिखाई दीं कुल मतदान प्रतिशत पिछले सभी चुनावों से अधिक रहा दोपहर 12:30 बजे मतदान समाप्त होने के पश्चात दोपहर 1 बजे मतगणना शुरू हुई परिणाम घोषित होते ही यूनियन कार्यालय पर तालियों और नारों की गूँज सुनाई देने लगी पर्यवेक्षक टीम ने कैमोर के चुनाव को मॉडल चुनाव जैसा बताया।अध्यक्ष पंकज पीडिया निर्विरोध संगठन को मिला संयमी और अनुभवी नेतृत्व पंकज पीडिया का नाम अध्यक्ष पद के लिए पहले से चर्चा में था। श्रमिकों ने उनके शांत स्वभाव और संघर्षशील छवि के कारण उन्हें निर्विरोध चुनकर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
श्रीपीडिया ने कहा हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत करना मजदूरों को उनका अधिकार दिलाना और सभी मुद्दों को संवाद के माध्यम से हल करना है। श्रमिकों की उम्मीदें बढ़ीं नई टीम को लेकर सकारात्मक माहौल श्रमिकों मे देखा गया श्रमिकों ने कहा कि नए महासचिव के समाजसेवी अनुभव से यूनियन की कार्यशैली बदलेगी श्रमिकों की आवाज़ पहले से ज्यादा जोरदार तरीके से उठेगी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा प्रबंधन के साथ निष्पक्ष संवाद बढ़ेगा यूनियन का दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।
नई टीम ने घोषणा की कि वे मजदूर सुरक्षा वेतन चिकित्सा सुविधाएँ आवास पर विशेष ध्यान देंगे यूनियन में पारदर्शिता अपनाएंगे सरकारी योजनाओं से मजदूरों को जोड़ेंगे संगठन को मॉडल यूनियन बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे कैमोर में अब श्रमिकों को मिला जनहितैषी महासचिव मनीष नावेद जैसे समाजसेवी और संवेदनशील व्यक्तित्व के नेतृत्व से उम्मीद जताई जा रही है कि कैमोर में यूनियन पहले से अधिक सक्रिय मजबूत और श्रमिक हितैसी बनेगी।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)











