उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं जिला आजीविका मिशन की संयुक्त बैठक

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशन पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं मध्य प्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सम्मिलित प्रयास के उद्देश्य से आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र छतरपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11:00 बजे से किया गया। इस साक्षरता की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम छतरपुर एवं जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी छतरपुर के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

जिसमें साक्षरता की प्रगति एवं ग्रामीण स्तर तक साक्षरता के कार्यक्रम को बढ़ाने के उद्देश्य से सभी को समन्वयक के रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस बैठक में ब्लॉक सह समन्वयक साक्षरता एवं विकासखंड प्रबंधक/ सहायक विकासखंड प्रबंधक एनआरएलएम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अक्षर पोथी एवं पीपीटी के माध्यम से उल्लास कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई ।

जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र कुमार निगम द्वारा साक्षरता की विभिन्न आयामों की प्रगति एवं साक्षरता की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा साक्षरता के जिला सह समन्वयक शफीक अहमद जी द्वारा अक्षर पोथी के विभिन्न पाठों पर आयोजित साक्षरता केंद्र पर अध्यापन कार्य हेतु जानकारी प्रदान की गई। एनआईएलपी एप पर अक्षर साथियों के रजिस्ट्रेशन एवं असाक्षर साथियों के पंजीयन पर तकनीकी सहायता के लिए संकुल सह समन्वयक एमएलबी छतरपुर जय खरे द्वारा जानकारी प्रदान की गयी। साक्षरता के जिला स्तरीय आंकड़े सेंसस रिपोर्ट 2011 की जनगणना के आधार पर अभी तक विभिन्न परीक्षाओं में सम्मिलित असाक्षर साथी की संख्या, उत्तीर्ण असाक्षर साथी की संख्या तथा सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े पीपीटी एवं स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में आजीविका मिशन से जिला सलाहकार सुश्री रुचि सैनी, राहुल गुप्ता एबीएम, श्रीमती एकता खरे बीएम, श्रीमती जागृति तिवारी एबीएम एवं ओम प्रकाश गुप्ता एबीएम राजेंद्र कुमार सक्सेना एबीएम, ब्लॉक सह समन्यवयक आनंद कुमार अरजरिया, गुलाम जिलानी खान, महेंद्र कुमार दीक्षित, श्याम सुंदर पटेल, ओम प्रकाश अवस्थी, मनोज कुमार गुप्ता, बृजेंद्र कुमार लोधी, कार्यालयीन लेखापाल विनय शर्मा ने साक्षरता से संबंधित जानकारियां साझा की।

















