अवैध हथियार प्रकरण में फरार आरोपी बक्का यादव को किया गिरफ्तार

पूर्व में अवैध देशी कट्टा, कारतूस एवं अपाचे मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
@छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

विगत दिनों में छतरपुर जिले में 460 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।
चौकी पड़रिया थाना सटई पुलिस ने माह सितंबर में ग्राम बसाटा में अवैध 315 बोर देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी
1. भगवान दास यादव उर्फ कटु यादव ग्राम कदवा थाना सटई
2. राजेंद्र यादव ग्राम ढड़ारी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया था। दोनों एवं एक फरार आरोपी सहित तीन के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार प्रकरण में फरार तीसरे आरोपी
3. बक्का उर्फ प्रहलाद यादव पिता मथुरा यादव निवासी ग्राम महाराजगंज थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के पास से कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरीक्षक आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पड़रिया सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, प्रधान आरक्षक कुरबान बेग, आरक्षक मुकेश यादव एवं ग्राम रक्षा समिति टीम की भूमिका रही।

















