छतरपुर

चयनित 17 नवआरक्षकों को मेडिकल परीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए नियुक्ति प्रमाण पत्र

@छतरपुर। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित पूर्व में 68 नव आरक्षकों को चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण उपरांत नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे। शेष 15 नवआरक्षकों को राज्य मेडिकल बोर्ड एवं 2 नव आरक्षकों को जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सा परीक्षण पूर्ण होने के बाद पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आज भर्ती प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने सभी नवआरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“आप सभी म.प्र. पुलिस की गरिमा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपके उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं।”

Related Articles

Back to top button