पुलिस ने मारपीट के 3 प्रकरण में फरार ₹16000 के इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार, अभियान में 645 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”
@छतरपुर। जिले के थाना बड़ामलहरा पुलिस ने वर्ष 2007 के अवैध हथियार, वर्ष 2014 के मारपीट, वर्ष 2017 के अवैध हथियार प्रकरण में फरार 16000 रुपए के इनामी आरोपी हल्के लक्ष्मण सिंह पिता पूरन सिंह निवासी ग्राम सूरजपुरा कला थाना बड़ा मलहरा को गिरफ्तार किया। वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्यवाही में एसडीओपी बड़ामलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक भान सिंह घोस, आरक्षक गजराज, निशांत, महिला आरक्षक रंजना, शोभना एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
“न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 645 से अधिक प्रकरणों के साढ़े 7 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान।

















