छतरपुर

बड़ी खबर: भाजपा पार्षद पर लगा पिता की हत्या का आरोप, जनाजे की नमाज़ पढ़ने से पहले आरोपी पार्षद को किया गिरफ्तार

भाजपा पार्षद बिलाल अली ने अपने पिता शाकिर अली के साथ की थी मारपीट, दो दिन पहले पिता ने कोतवाली में दिया था आवेदन

@छतरपुर। भाजपा के पार्षद बिलाल अली ने 19 तारीख को अपने पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की थी पार्षद द्वारा संकट मोचन चौराहे एवं अपनी निवास पर पिता और मां के साथ मारपीट की गई थी जिसमें गंभीर हालत में पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉ ने ग्वालियर रिफर कर दिया था। लेकिन हालत अधिक खराब होने पर ग्वालियर के डॉ ने जवाब दे दिया तो पुनः शाकिर अली को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया जहां 21 तारीख रात्रि के समय पिता की मौत हो गई । लेकिन जन चर्चा बनी रही कि पार्षद बिलाल अली ने अपने पिता को बेरहमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत हुई है शरीर पर चोटों की निशान भी मौजूद थे जिस डंडे से पिता की पिटाई की गई वह भी टूट गया था।

दिनांक 22 को जल्दबाजी करते हुए सुबह 11 बजे बोड़ी को सुपुर्दगे खाक करने के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया लेकिन जनाजे की नमाज़ के पहले पुलिस पहुच गई और आरोपी पार्षद बिलाल अली को गिरफ्तार कर लिया एवं मृतक शाकिर अली के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए ले जाया गया। अब इस मामले की जांच चल रही है। हालांकि की मारपीट के समय बाप बेटे ने एक दूसरे की रिपोर्ट सिटी कोतवाली पुलिस को की थी पिता ने अस्पताल में भर्ती के दौरान शिकायत की थी और बिलाल अली ने सिटी कोतवाली पहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थीं।

वही मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार में हर किसी के विवाद होता है लेकिन मेरे पति हार्ड के पेशेंट थे जिन्हें हार्ट अटैक आया हुआ था तो तत्काल ही उन्हें ग्वालियर ले गए जहां पर उनकी मौत हो गई और बेटी सफीना बानो ने कहा कि मेरे परिवार में कोई भी ऐसा विवाद नहीं था और मैं अभी बाहर से आई हूं पता लगा कि पिताजी को पहले भी अटैक आया था और अब अटैक आया और उनकी मौत हो गई तो मैं घर आई मिट्टी के लिए ईदगाह ले गए लेकिन मौकी पर पुलिस पहुंच गई और मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा की मौत का कारण अटैक है या मारपीट से हत्या।

Related Articles

Back to top button