छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

बब्बू राजा ने घर-घर जाकर मांगे वोट, जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद

छतरपुर। छतरपुर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी डीलमणि सिंह बब्बू राजा जोरशोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में घर-घर जाकर आम जनमानस से वोट मांगे। इस मौके पर कहा कि छतरपुर विधानसभा में पिछले कई वर्षों से बसपा और कांग्रेस शासन कर रही है लेकिन जनता के हित में दोनों ही पार्टिंयों ने कोई काम नहीं किए।
उन्होंने कहा कि अब जनता दोनों ही दलों को जवाब देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर विकास करती है, इसलिए एक बार उन्हें आशीर्वाद दीजिए। मंगलवार को बब्बू राजा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरायचखेरा, थरा, खैरापुरवा, महाराजगंज, श्यामरी, अतनिया, कदारी, अटारन और चंद्रपुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्हें जनता का दिल खोकलकर आशीर्वाद प्रदान हुआ। कई स्थानों पर उनके समर्थकों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button