छतरपुर

महाराजा छत्रसाल छतरपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान — 257 मामलों में ₹1,52,680 का राजस्व वसूला गया

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शक तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री  अमन वर्मा के नेत्रित्व में आज दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को महाराजा छत्रसाल छतरपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्रवाई कर रेलवे राजस्व की रक्षा करना था। इस दौरान कुल 257 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹1,52,680 /- का जुर्माना वसूला गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों , खान-पान स्टालों ,प्रतीक्षालयों , आदि की गहन चेकिंग की गयी |टिकट चेकिंग अभियान पूरी तरह से समन्वित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया गया, जिससे अनियमित यात्रियों में जागरूकता एवं अनुशासन का माहौल बना।

इस अभियान में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल श्रीवास्तव /झाँसी , मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय श्री एम् एल मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक प्रदीप श्रीवास\खजुराहो , मुख्य टिकट निरीक्षक संदीप तिवारी/ महाराजा छत्रसाल छतरपुर मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अशोक त्रिपाठी ,निरिक्षक ज्ञान चंद्र एस आई श्याम सिंह बागरी जी आर पी खजुराहो सहित चेकिंग स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें एवं भारतीय रेलवे के नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है एवं इससे रेलवे को आर्थिक क्षति होती है। रेलवे द्वारा ऐसे चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button