श्री लड्डू गोपाल मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कल, प्राणप्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक महोत्सव पर होगी श्रीमद् भागवत कथा

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। देश के सबसे बड़े श्री लड्डू गोपाल मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का बुधवार दिनांक 24 दिसंबर को आरंभ हो रहा है। 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे श्री नृसिंह मंदिर से कलश यात्रा प्रारम्भ होगी तत्पश्चात भागवत जी कथा कथा प्रारम्भ होगी। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से कथा व्यास पंडित श्री ओम प्रकाश शर्मा के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत जी की कथा का रसपान करने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं। कथा के मुख्य यजमान दक्ष कॉलेज के संचालक श्रीमती सरिता अजय लाल होंगे।

दिनांक 24 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली कथा का विश्राम हवन पूजन, पूर्णाहुति एवं भंडारा 31 दिसम्बर 25 को होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक चलेगी । श्री लड्डू गोपाल मंदिर समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

















