छतरपुर
पाटन में 2 बोरी में नीलगाय का मांस सहित बका और फंदे किये जप्त, आरोपी गिरफ्तार, बाजना रेंजर रजत तोमर ने की छापामार कार्यवाही

@छतरपुर। बाजना रेंज में वीती रात मुखबिर की सूचना पर रेंजर रजत तोमर ने छापामार कार्यवाही करते हुए ग्राम पाटन में डांडी हार में मुल्ली अहिरवार के खेत की मेढ पर 2 बोरी में नीलगाय का मांस, बका और फंदे जप्त किये।

मुल्ली अहिरवार निवासी पाटन के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया. पूरी कार्यवाही नरेश सिंह यादव वन संरक्षक के मार्गदर्शन एवं सर्वेश सोनवानी वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में की गयी। कार्यवाही में स्वामी कार्तिक नायक उपवनमंडलाधिकारी बिजावर का सतत निर्देशन में विशाल सेन कार्यवाहक वनपाल, राजाराम अहिरवार कार्यवाहक वनपाल, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा कार्यवाहक वनपाल, बाबूलाल कारपेंटर व.र., रामहित प्रजापति व.र., रमाकांत द्विवेदी व.र. का योगदान रहा।


















