मध्यप्रदेश

मतदान से पहले कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया: प्रधानमंत्री मोदी

सतना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सतना की चुनावी सभा में कहा कि ‘मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। PM ने वादा करते हुए कहा, ‘अयोध्या में जिस भक्ति से हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। जिन्हें अभी भी घर (PM आवास) नहीं मिला है, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा। 3 दिसंबर को सरकार वापसी पर PM आवास का काम तेजी से शुरू होगा। ये मोदी है, जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया।

उन्होंने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। यह बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। यह बात है राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम मानें अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है।

एक वोट में त्रिशक्तियां, यानी तीन कमाल-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। आपका यही वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को MP की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा। यानी एक वोट, तीन कमाल

10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बनाए कांग्रेस नें-
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देशभर में करीब 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी बनाए। जिनका जन्म भी नहीं हुआ था, कांग्रेस सरकार उनके नाम से तिजोरी से पैसे निकालती थी। ये पैसे कांग्रेस के चेले-चपाटों की जेब में जाते थे। मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए। कांग्रेस के करप्शन राज में बिचौलियों की मौज थी। इस पर भी ताला लगा दिया।

कांग्रेस आई तो बंद कर देगी योजनाएं-
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने आपके सामने 2 ऐसे नेता खड़े किए हैं, जो कई दशकों से मध्यप्रदेश कांग्रेस को चलाते हैं। आजकल दोनों एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। मुफ्त में इलाज मिलना बंद हो जाएगा। लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि ये सतना की ही ताकत और सामर्थ्य है कि बंदूक की नली से संगीत के सुर निकलते हैं। विश्व में जब चारों तरफ बम-बंदूक की आवाजें सुनाई दे रही हैं, भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। युद्ध की मानसिकता वाले मानव समुदाय को सतना की इस धरती का ये बहुत ही सशक्त संदेश है।

मोदी नें विंध्य की 30 विधानसभा सीटों को किया कवर-
प्रधानमंत्री की सतना की सभा ने विंध्य की 30 विधानसभा सीटों को कवर किया। सतना की 7 तो रीवा जिले की 8 सीटों पर इसका सीधा असर पड़ा। छतरपुर की सभा से छतरपुर की 6, पन्ना की 3, टीकमगढ़ की 3, निवाड़ी की 2 सीट को PM कवर करेंगे। यह सभा बुंदेलखंड की 26 सीटों पर असर डालेगी। नीमच की सभा से नीमच की 3, मंदसौर की 4 सीट को कवर करेंगे। निमाड़ के दूसरे जिलों में भी इस सभा का असर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
23:48