मध्यप्रदेशशहडोल संभाग

बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव के इमली टोला में वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हत्या का मामला सामने आया है। महिला का नाम कोदिया बाई पति भोलऊ सिंह बताया गया और उनकी उम्र करीब 70 की होना बताई गई है। बता दें कि गांव के रहने वाले युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले आरोपी युवक बीरबल सिंह ने पुरानी रंजिश रखते हुए महिला को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी महिला के घर बीती रात पहुंचा और महिला पर कुल्हाड़ी से कई बार वार किए, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर निकला घटना का आरोपी-
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बीरबल सिंह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर से निकला तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। गांव के लोगों ने जब महिला के घर के भीतर देखा तो महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। वहीं, गुरुवार की सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जयसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button