भोपाल
साहिबज़ादों का अमर बलिदान युगों-युगों तक जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को करता रहेगा प्रबल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल

@भोपाल। उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने “वीर बाल दिवस” के अवसर पर सिख पंथ के दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के वीर साहिबज़ादों को कोटि-कोटि नमन किया है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि धर्म, सत्य, न्याय एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए साहिबज़ादों द्वारा दिया गया अमर बलिदान युगों-युगों तक जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करता रहेगा। उन्होंने कहा कि साहिबज़ादों का त्याग और शौर्य देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


















