भोपाल

सरदार उधम सिंह की जयंती पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी श्रद्धांजलि

@भोपाल। भारत माता के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरदार उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर निर्दोष देशवासियों की शहादत को सर्वोच्च सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिशोध भारत के स्वाभिमान और न्याय की भावना का प्रतीक था।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरदार उधम सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की अमर गाथा है, जो सदैव देशवासियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

Related Articles

Back to top button