दमोह

पुलिस को मिली शानदार सफलता: विगत दो माह में 251 मोबाइल तलाश कर पुलिस अधीक्षक सोमवंशी द्वारा किए गए वितरित मोबाइल

मोबाइल मिलने पर चेहरे पर आवेदकों के आई मुस्कान, विगत वर्ष 2025 में कुल 540 मोबाइल (कीमत 1 करोड़ आठ लाख) किए गए तलाश

@दमोह-शिवलाल चढ़ार। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित साइबर की विशेष पहल से विगत दो महीनों में कुल 251 गुम मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई है, जिसे खोज कर संबंधित आवेदकों को आज वापस किया गया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि सी.ई.आई.आर.पोर्टल के माध्यम से चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्राप्त की गई।

बता दें कि वर्ष 2025 में अभी तक कुल 540 मोबाइल रिकवर किए जाकर आवेदकों को वितरित किए गए हैं। जिनकी अनुमानित राशि करीब एक करोड़ 800000 रूपये बताई गई है. नए वर्ष में गुम मोबाइल प्राप्त आवेदकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। जिला पुलिस दमोह द्वारा गुम मोबाइल की रिकवरी में यह बड़ी सफलता हासिल की गई है। दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में गुम मोबाइल खोज अभियान को मिली उल्लेखनीय सफलता से 251 अभी खुश नजर आए।

दमोह पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर  त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में गुम मोबाइल से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल करवाई सुनिश्चित करने हेतु साइबर सेल दमोह व जिले के समस्त थानो में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वन के फल स्वरुप टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश,हरियाणा, सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों से गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किए गए.सी.ई. आई.आर. पोर्टल के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर रहा है. लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए।

सराहनीय योगदान में
इस सफल अभियान में साइबर सेल दमोह की टीम में टीआई नेहा गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश अठिया, नितिन,मयंक दुबे, रोहित राजपूत, अभिषेक कोष्टी, मनोहर कुर्मी व जिले के समस्त थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। जहां आज दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी जी ने जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सभी आवेदकों को मोबाइल वितरित किए, जहां सभी आवेदकों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। इस अवसर पर डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, टीआई कोतवाली मनीष कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button