संपत्ति एवं साइबर अपराधों से बचाव हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को चोरी, नकबजनी, ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी/लिंक शेयर करने से होने वाले नुकसान तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

साइबर अपराधों से बचाव हेतु नागरिकों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया। जन संवाद के माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें संपत्ति संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। नागरिकों को अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। शीत ऋतु का मौसम चल रहा है, अपराधिक प्रवृत्ति के लोग मौके की तलाश में रहते हैं। घर छोड़कर कहीं बाहर मत जाएं, जाने से पहले पुलिस को सूचित करें, कीमती संपत्ति अपनी निगरानी में रखें। छतरपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन 7049101021 डायल 112 अथवा नजदीकी थाना से संपर्क करें।

















