जिला प्रशासन की फिर बड़ी कार्यवाही: कलेक्टर ने अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर 14 अनावेदकों पर 6 लाख रुपए से अधिक राशि की पेनाल्टी अधिरोपित की

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने 14 अनावेदक के खिलाफ अवैध रूप से उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर खनिज विभाग में दर्ज प्रकरणों में प्रतिवेदन के आधार पर 13 जनवरी 2026 को कुल 6 लाख 403 रुपए राशि की पेनाल्टी अधिरोपित की है। अनावेदक अनमोल चौरसिया पर रेत में 14400 रू., देवेंद्र यादव पर 30625, बलवंतलाल पाल पर 30625, देवेंद्र मिश्रा पर 30625, परशुराम कुशवाहा पर 28750, बृजेश रैकवार पर 30625, टंटू यादव पर 28750, प्रेमसींग यादव पर 55377, गुलशन गंगवानी पर दो प्रकरण में 131250, भूपेंद्र यादव पर 91126, मंजीत दुबे पर 67000, धीरज यादव पर 30625 एवं संदीप यादव पर 30625 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है। साथ ही राशि जमा कराने के आदेश दिए गए।

खनिज अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि उक्त सम्बंधित पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। जिसके जवाब अनावेदक वाहन चालकों ने उपस्थित होकर दिए और बगैर ईटीपी खनिज उत्खनन, परिवहन व भंडारण के अपराध को स्वीकार किया। उपरोक्त प्रकरणों में कलेक्टर श्री जैसवाल द्वारा सम्बन्धित के विरुद्ध पेनाल्टी राशि अधिरोपित कर अनावेदक वाहन चालकों द्वारा अर्थशास्ति व प्रशमन की राशि का भुगतान कर देने के उपरांत प्रकरण का प्रशमन कर वाहन मुक्त करने का खनिज विभाग को निर्देश दिया है।




