छतरपुर

आईजी, डीआईजी एवं एसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पुलिस गेस्ट हाउस का उद्घाटन

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस लाइन परिसर, छतरपुर में नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का आज पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती डॉ. हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा परिसर में भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, आईपीएस (पी) श्री लेखराज मीणा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस प्रकाश, फर्नीचर सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अधिकारियों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आरामदायक सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button