छतरपुर

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लिया भाग, आईजी, डीआईजी एवं एसपी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। आज “मकर संक्रांति” पर्व के अवसर पर सिविल लाइन पुलिस आवासीय परिसर स्थित शहीद जितेंद्र सिंह खेल उद्यान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती डॉ. हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, आईपीएस (पी) लेखराज मीणा, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button