वन विभाग द्वारा दो दिवसीय ‘अनुभूति’ कार्यक्रम का आयोजन

@सागर हेड – चौधरी शशि कुमार कुर्मी। भावी पीढ़ी को प्रकृति और वन्यजीवों के करीब लाने के उद्देश्य से सागर जिले की दक्षिण वन मंडल के गढ़ाकोटा रेंज में वन विभाग द्वारा दो दिवसीय ‘अनुभूति’ कार्यक्रम का आयोजन गढ़ाकोटा रेंज के ऐतिहासिक महत्व वाले ब्रिटिश कालीन रमना फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित किया जा रहा है दो दिवसीय यह शिविर 16 और 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे है विभाग का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और युवा पीढ़ी को पर्यावरण के महत्व, जंगली पशु-पक्षियों की सुरक्षा और पेड़-पौधों की महत्ता से अवगत कराना है। घने जंगलों के बीच ऐतिहासिक रमना रेस्ट हाउस का चयन बच्चों को प्रकृति के शांत और जीवंत स्वरूप का अनुभव कराने के लिए किया गया है।

शिविर के दौरान केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञ द्वारा बच्चों को पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में हर जीव की भूमिका समझाई वही जानवरों के व्यवहार, पदचिह्नों की पहचान और उनके संरक्षण के तरीकों पर चर्चा कर नेचर ट्रेल (Nature Walk) के जरिए बच्चों को स्थानीय वनस्पतियों और औषधीय पौधों से रूबरू कराया गया।

आयोजन स्थल ‘रमना फॉरेस्ट रेस्ट हाउस’ ब्रिटिश काल की स्थापत्य कला और प्राकृतिक सुंदरता का बेजोड़ संगम है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ऐसे स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में विरासत और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।


















