सागर

भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की शिष्टाचार भेंट

@सागर- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन, पार्टी की भावी रणनीति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी। भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर भी विचार साझा किए।

Related Articles

Back to top button