छतरपुर

कलेक्टर एवं एसपी ने एमसीबीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल म.प्र. के आगमन के संबंध में निरीक्षण किया, अधिकारियों को प्रोटोकॉल सहित आवश्यक निर्देश दिए

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने 23 जनवरी 2026 को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल के आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश कुमार कुशवाह, कुलसचिव डॉ. यशवंत सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मंच व्यवस्था, आवागमन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, फोटो सेशन, दीक्षांत उद्बोधन सहित आदि कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रोटोकॉल के साथ व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button