सागर

भारत प्रसिद्ध एवं अतिप्राचीन मेला रहस, 218 वाँ ध्वजारोहण, (बसंत पंचमी) आयोजन

@गढ़ाकोटा। कई वर्षों से गढ़ाकोटा की पावन धरा पर वीर बुंदेला महाराजा श्री मर्दनसिंह जू देव के राज्यारोहण की स्मृति में लगने वाला मेला रहस अतिप्राचीन एवं विख्यात है इस वर्ष 2026 बसंत पंचमी के अवसर पर लगने वाले मेला रहस का ध्वजारोहण कार्यक्रम दिनांक 23 जनवरी दिन शुक्रवार को सायं 4 बजे से वरिष्ठ विधायक  पं. श्री गोपाल भार्गव  के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

गढ़ाकोटा में 218वाँ अतिप्राचीन मेला रहस एवं प्राचीन पशु मेले का शुभारंभ 23 जनवरी 2026 को  ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ किया जाता ह गढ़ाकोटा नगर में
बुंदेलखंड क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक अतिप्राचीन एवं प्रसिद्ध मेला रहस का 218वाँ आयोजन इस वर्ष भी भव्य एवं गरिमामयी स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। यह मेला वीर बुंदेला महाराजा श्री मर्दनसिंह जू देव के राज्यारोहण की स्मृति में वर्षों से गढ़ाकोटा की पावन धरा पर निरंतर आयोजित होता आ रहा है।

इस ऐतिहासिक मेला रहस एवं प्राचीन पशु मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ किया जाता है, धनंजय गुमास्ता सीएमओ एवं अध्यक्ष महोदय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी एवं आमंत्रण पत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार यह कार्यक्रम दिनांक 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को सायं 4 बजे संपन्न होगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक भैया पं. श्री गोपाल भार्गव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मेला रहस के अंतर्गत लगने वाला प्राचीन पशु मेला क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पहचान है, जिसमें गाय, बैल, भैंस, घोड़े, ऊँट सहित अनेक प्रकार के देशी पशु क्रय-विक्रय एवं प्रदर्शन हेतु लाए जाते हैं। यह पशु मेला न केवल किसानों एवं पशुपालकों के लिए आर्थिक रूप से उपयोगी है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति एवं पारंपरिक पशुपालन व्यवस्था का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर मेला परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोककला प्रदर्शन, पारंपरिक व्यंजन एवं ग्रामीण हस्तशिल्प से संबंधित गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती हैं, जिससे मेला रहस का स्वरूप और अधिक आकर्षक बन जाता है।

आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं, किसानों एवं पशुपालकों से अपील की गई है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में संगीता मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा, उपाध्यक्ष श्रीमती पुरुषोत्तम यादव, भारत चौरसिया पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गढ़ाकोटा मोहसिन खान, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा कुलदीप शर्मा कुलदीप पाराशर एसडीएम रहली सहभागिता कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को संपूर्णता प्रदान की यह मेला रहस न केवल गढ़ाकोटा नगर बल्कि संपूर्ण बुंदेलखंड अंचल के लिए आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।


जिसमें मनोज तिवारी, अध्यक्षप्रतिनिधि नगर पालिका परिषदगढ़ाकोटा महेश दुबे तहसीलदार गढ़ाकोटा संजय दुबे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत रहली,बसंत यादव पूर्व भाजपामंडल अध्यक्ष गढ़ाकोटा, विशेष पटेल मंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल सुरेंद्र पटेल रामचरण पटेल उचित मूल्य दुकान सजरा सहयोगी भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता रामकिशोर प्रजापति विद्युत विभाग पत्रकार, गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति रही। बसंत पंचमी मेला रहस का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button