छतरपुर

बड़ी खबर: “लाइसेंस-अनुशासन” अभियान के तहत 13 लाइसेंस शस्त्र धारी के विरुद्ध निलंबन/निरस्त की प्रस्तावित कार्यवाही

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा “लाइसेंस-अनुशासन” अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत शस्त्र लाइसेंसधारियों को सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी निर्देश दिए गए हैं। अपना लाईसेंसी शस्त्र किसी भी अन्य व्यक्ति को न दें। हर्ष फायर ना करें, साथ ही शस्त्र लाईसेंसधारियो को समझाईस दी गयी थी कि शस्त्र के साथ फोटो या सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।


छतरपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में नियमों का उल्लंघन कर अपराध में प्रयुक्त या सोशल मीडिया में दुरुपयोग करने वाले 13 लाइसेंसी शस्त्रधारियों के शस्त्रों पर लाइसेंस निलंबन/निरस्त की प्रस्तावित कार्यवाही की गई है।

1. थाना किशनगढ़ से नंदी अहिरवार की 12 बोर दो नली (अपराध)

2. थाना राजनगर क्षेत्र से हिसाबी लाल पटेल की 12 बोर की दो नली बंदूक (अपराध)

3. थाना राजनगर क्षेत्र अंतर्गत हामिद अली की 12 बोर की दो नली बंदूक (अपराध)

4. थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत रज्जू प्रजापति की 12 बोर दो नली बंदूक ( सोशल मीडिया प्रदर्शन)

5. थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र अंतर्गत मुकेश शुक्ला पिता जगदीश की 30.6 बोर राइफल  (अपराध)

6. थाना राजनगर क्षेत्र अंतर्गत हामिद अली पिता वाहिद अली की 315 बोर राइफल ( अपराध )

7. थाना सरवई क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सरवई निवासी रमेश द्विवेदी की 315 बोर राइफल (अपराध)

8. थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत नवीन पटेरिया की 315 बोर राइफल (अपराध)

9. थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत प्रवीण पटेरिया की 12 बोर दो नली बंदूक (अपराध)

10. थाना राजनगर क्षेत्र अंतर्गत कालका प्रसाद अनुरागी की 12 बोर दो नली बंदूक ( शस्त्र के साथ फोटो वायरल)

11. थाना राजनगर क्षेत्र अंतर्गत लोकपाल सिंह बुंदेला की 315 बोर राइफल (अपराध)

12. थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत हीरालाल राजपूत  की 12 बोर दो नली बंदूक (अपराध)

13. थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत गोकुल प्रसाद अहिरवार की 315 बोर राइफल (सोशल मीडिया पर वायरल)


के विरुद्ध शस्त्र निलंबन/निरस्त की प्रस्तावित कार्यवाही की गई है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक से कार्यालय जिला दंडाधिकारी में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button