छतरपुर

पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान तस्करी की जा रही 10 पेटी, अवैध शराब कीमत करीब 60000 रुपए जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 78 प्रकरण एवं आबकारी में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किग्रा से अधिक गांजा, स्मैक, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1200 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, 20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।

ओरछा रोड पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कालापानी तिगड्डे के पास अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची।
पुलिस को आता देख संदेही ने भागने की कोशिश की , पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा गया। गेट के बगल में रखी 10 पेटी, 500 क्वार्टर मात्रा 90 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 60,000 रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी प्रमोद उर्फ बेटू पटेल पिता सुखलाल पटेल निवासी ग्राम कालापानी के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओरछा रोड उपनिरीक्षक दीपक यादव, उप निरीक्षक उमा परिहार, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र अहिरवार, राजन सिंह, राकेश, हितेंद्र, अरविंद कुशवाहा, आरक्षक  भूपेंद्र यादव, महिला आरक्षक दीक्षा सेंगर व टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button