मध्यप्रदेशछतरपुरबिजावरसागर संभाग
हर मोड़ बरगद का पेड़ अभियान में कलेक्टर ने तिलई तिगैला पर बरगद का पौधा रोपा
सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील, कलेक्टर के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर भी फ्रूट फॉरेस्ट लगाए जाने की तैयारी की जा रही

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में हर मोड़ बरगद का पेड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तिराहों पर बरगद के पौधों का रोपण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जी.आर. ने तिलई तिगैला पर बरगद का पौधा रोपा। साथ ही सभी से अभियान में हर एक मोड़ पर बरगद का पौधा रोपने के निर्देश दिए। साथ ही जिलेवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की। कलेक्टर ने बक्सवाहा के ग्राम पड़रिया के गोकुल धाम में फ्रूट फॉरेस्ट का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में गौशाला का भी निरीक्षण कर मवेशियों को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशन में जिले में ब्लॉक स्तर पर फ्रूट फॉरेस्ट लगाने की अच्छी पहल की जा रही है। फ्रूट फॉरेस्ट में बड़े साइज के पौधे रोपने के निर्देश दिए।