थाना गुलगंज में आईजी सागर जोन, पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा नवनिर्मित पुलिस बैरक एवं पुलिस पार्क का लोकार्पण, पार्क में किया गया वृक्षारोपण

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। आज थाना गुलगंज में नवनिर्मित पुलिस बैरक भवन एवं पुलिस पार्क का लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती डॉ. हिमानी खन्ना, पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन एवं विधायक बिजावर राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। लोकार्पण उपरांत पुलिस पार्क में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में फलदार एवं छायादार पौधों—आम, जामुन, अमरूद, संतरा, इमली, कटहल एवं आंवला—का वृक्षारोपण किया गया।

नवनिर्मित पुलिस बैरक भवन एवं पुलिस पार्क के निर्माण में क्षेत्रीय विधायक एवं जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं एवं आमजन को एक उपयोगी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सका है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा, थाना प्रभारी गुलगंज उप निरीक्षक अर्पित परासर, उप निरीक्षक गुरुदत्त शेषा सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

















