छतरपुरबक्स्वाहा

बड़ी खबर: नगर परिषद बक्सवाहा की CMO व उपयंत्री को EOW ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने के लिये CMO ने रिश्वत ली

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले कि नगर परिषद बक्सवाहा सीएमओ नेहा शर्मा, उपयंत्री शोभित मिश्रा को EOW द्वारा आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास देने हेतु रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई०ओ०डब्ल्यू०) इकाई-सागर में आवेदक श्री हरिओम पिता बहोरा अहिरवार निवासी बक्सवाहा, जिला-छतरपुर ने बक्सवाहा नगर परिषद सीएमओ सुश्री नेहा शर्मा द्वारा आवेदक को आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति के लिए चालीस हजार की रिश्वत मांगे जाने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आवेदन का सत्यापन करने पर नगर परिषद सीएमओ द्वारा 30000 रूपये रिश्वत की मांग करने की पुष्टि होने पर आरोपी नगर परिषद सीएमओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत ई०ओ०डब्ल्यू० में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आज आवेदक की सूचना पर ई०ओ०डब्ल्यू० सागर की टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपिया नेहा शर्मा द्वारा रिश्वत की रकम आवेदक से स्वयं ना लेते हुए रिश्वत की रकम उपयंत्री शोभित मिश्रा को दिलवाई गई। जैसे ही उपयंत्री द्वारा रिश्वत की रकम ली गई ई०ओ०डब्ल्यू० की टीम द्वारा उपयंत्री को रंगे हाथ पकड़ा गया। पंचसाक्षी के समक्ष विधिवत उपयंत्री के हाथ केमिकल से धुलवाने पर गुलाबी रंग के हो गए। आवेदक के आवासीय पट्टे एवं प्रधानमंत्री आवास का आवेदन नगर परिषद में लंबित है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button