छतरपुर

छतरपुर का विधानसभा में बढ़ा कद: ललिता यादव बनीं समिति सभापति, विधायक अरविंद पटेरिया प्रत्यायुक्त विधान समिति सदस्य एवं राजेश बब्लू शुक्ला को कृषि समिति के सदस्य का दायित्व मिला

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिले के लिए गर्व का क्षण है। माननीय छतरपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री ललिता यादव जी को महिला एवं बाल कल्याण समिति का सभापति नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया जी को प्रत्यायुक्त विधान समिति का सदस्य बनाया गया है, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका और जनसेवा के प्रति समर्पण पर मुहर लगी है।
इन नियुक्तियों से न केवल जिले का मान बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। तीनों जनप्रतिनिधियों को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button