संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज 726 वीं सेन जयंती के भव्य आयोजन एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए सेन समाज विकास संगठन नें उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल कों किया आमंत्रित

@भोपाल। दिनांक 3 अप्रैल 2026 को भोपाल आवास पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी से अशोक सेन प्रदेश अध्यक्ष, सेन समाज विकास संगठन भोपाल व मध्यप्रदेश ने अपने पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर बांधवगढ़, जिला उमरिया में आयोजित होने वाले संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज 726 वीं सेन जयंती के भव्य आयोजन एवं भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 13 एवं 14 अप्रैल 2026 को जन्मस्थली- ग्राम ताला, बांधवगढ़, जिला- उमरिया में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रण पत्र दिया गयाI

रंजीत कुमार सेन प्रदेश मीडिया प्रभारी सह संयुक्त सचिव नें जानकारी में बताया की आमंत्रण पत्र के प्रदान करते समय सेन समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सेन एवं पदाधिकारियों- एड. प्रमोद कुमार वर्मा- प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ), रंजीत कुमार सेन – प्रदेश मिडिया प्रभारी सह संयुक्त सचिव, श्री जितेन्द्र सराठे – प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री राजबहोर प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री शिवनरेश नापित – जिला अध्यक्ष भोपाल, श्री रघुनंदन सेन, श्री कमलेश सेन, श्री नागेश्वर प्रसाद सेन प्रदेश अध्यक्ष (संस्कृति प्रकोष्ठ), प्रदेश अध्यक्ष, श्री संस्कृति प्रकोष्ठ, श्री तीरथ सेन, श्री नीरज सेन, श्री लाखन सेन एवं समस्त सेन समाज विकास संगठन भोपाल, मध्यप्रदेश के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेI


















