कलेक्टर के आदेशों का हुआ पालन, महिला बाल विकास विभाग ने आयोजित किया शिविर
खंड स्तरीय सुपोषण शिविर मे कुपोषित बच्चों की जाच और सुपोषण किट का वितरण हुआ

कटनी। विजयराघवगढ़ महिला बाल विकास के तत्वावधान मे कटनी कलेक्टर अवी प्रसाद के आदेशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत खंड स्तरीय सुपोषण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों के स्वास्थ्य की जाच के साथ पोषण आहार सामग्री का वितरण अतिथियों द्वारा कराया गया।
विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे महिला बाल विकास विभाग ने कुपोषित बच्चों के लिए शिविर का आयोजन किया जिसमे सर्व प्रथम सरस्वती पूजन हुआ तथा कार्यक्रम मे उपस्थित रहे विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट पूर्व उपाध्यक्ष अजय पप्पू शर्मा विगढ उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन एडवोकेट मंजू वर्मन आदी का स्वागत सम्मान फूल मालाओं से परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल ने बताया की कटनी कलेक्टर के आदेशानुसार कुपोषित बच्चों को पोषित किया जाए हर व्यक्ति इस मुहिम मे आगे आकर सहयोग दे जहा कही भी कुपोषित बच्चे है उनकी देख भाल करे और पोषित बनाए। शासन अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं। वही विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा ने भी कहा की कुपोषण मे शिकार हुए कई गरीब परिवार है इस मुहिम का हिस्सा हम सब को बनना चाहिए ताकि आने वाले समय में बच्चे पोषित और तंदुरुस्त हो।
कार्यक्रम कि अगली कडी मे कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन जनपद अध्यक्ष सुधा कोल मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा डाक्टर अनमोल चौदहा सिद्धार्थ सिंह बघेल कैमोर युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा मनोज सोनी निशांत पांडे एडवोकेट मंजू वर्मन कामता गुप्ता पत्रकारों मे शेरा मिश्रा अजय त्रिपाठी अशुतोष सराफ निजाम खान हंसराज सिंह रामनरेश गुप्ता आदी के शुभ हाथो से 100 गम्भीर व मध्यम कुपोषित बच्चों के परिजनों को सुपोषण किट का वितरण कराया गया अंत मे स्वलपाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
(प्रशांत मिश्रा शेरा पत्रकार विजयराघवगढ़)

















