राईपुरा घाटी में पलटा सीमेंट ट्रक, पुलिया से नीचे गिरी पोकलेन मशीन

@छतरपुर। बिजावर अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले किशनगढ़ थाना क्षेत्र में आज हादसों का दिन रहा। राईपुरा घाटी और उसके समीपवर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इन हादसों में बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

पहली घटना: राईपुरा घाटी मोड़ पर सीमेंट से भरा ट्रक खाई में उतरा-
आज सुबह राईपुरा घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सीमेंट से भरा एक क्लिंकर ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक का भार अधिक होने और मोड़ की ढलान के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा काफी भीषण था, लेकिन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

दूसरी घटना: पुलिया के नीचे पलटी पोकलेन मशीन-
इसी क्षेत्र में दूसरी घटना राईपुरा घाटी मोड़ के कुछ ही आगे घटित हुई, जहाँ एक भारी-भरकम पोकलेन मशीन पुलिया पार करते समय अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई। मशीन के पलटने से मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही किशनगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह मवई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह मवई ने बताया कि दोनों ही दुर्घटनाएं किशनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई हैं। पुलिस टीम द्वारा राहत कार्य सुनिश्चित किया गया है

















