रहस मेला में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह हुए शामिल

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। रहस लोक उत्सव मेला के द्वितीय दिवस स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजन हेतु प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी गरिमामयी उपस्थिति के साथ सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष युवा भाजपा नेता पं. अभिषेक भार्गव, दमोह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, संजय दुबे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत रहली, देवराज सिंह लोधी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शाहपुर, बसंत यादव पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल गढ़ाकोटा के साथ साथ समस्त जनप्रतिनिधि, नगरपालिका अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद बंधु, क्षेत्र से पधारे सैकड़ो की संख्या में जनता जनार्दन माताओं बहनों सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रही,रहस मेला में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने जनता जनार्दन को संबोधित कर म. प्र. शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हितलाभ वितरण किया।

उक्त अवसर पर युवा नेता श्री अभिषेक भार्गव जी, बालाघाट जिला प्रभारी श्री अभिलाष मिश्रा गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी जी, भरत चौरसिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, कुलदीप पाराशर एसडीएम रहली, सचिन अठभैया, अमित प्यासी, कलाम सर डायरेक्टर हाली फेथ कान्वेंट स्कूल गढ़ाकोटा, सागर ग्रामीण कोषाध्यक्ष श्री संजय दुबे , पूर्व जनपद अध्यक्ष रहली, बसंत यादव पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल गढ़ाकोटा, जयकांत खरे संकुल प्रभारी सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ाकोटा, विशेष लंबरदार मंत्री ग्रामीण भाजपा मंडल गढ़ाकोटा हुकम साहू विकास चौरसिया एसडीओ जनपद पंचायत रहली उमेश शुक्ला मुख्य लेखा पाल जनपद पंचायत रहली ,सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन विकास जैन विक्की ने किया आभार मनोज तिवारी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा।







