आलेख एवं विचार

अंग्रेज जो करके चले गए उन्हीं के नक़्शेकदम पर हमारी सरकारें चल रही हैं: बहन पूजा शुक्ला जी

@डेस्क न्यूज। भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न बहन पूजा शुक्ला जी नें धर्मसाम्राट युगचेतना पुरुष परमहंस योगिराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के चिंतनो कों बताते हुए कहा की हमारे गुरुवर कहते हैं नशा इस देश की सबसे बड़ी बीमारी हैं जो काम अंग्रेज कर के चले गए वहीं काम आज हमारे देश की सरकारें कर के अंग्रेजो के नक़्शेकदम पर चल रही हैं।

बहन पूजा शुक्ला जी नें कहा की हमारे गुरुवर नित्य की साधनाएं, एकांत साधनाएं, गरीबों कों असमर्थो कों, असहायों कों और जिनका कोई सहारा नहीं हैं, जो नशे-मांसाहार में लिप्त हैं, उन्हें आकर्षित करती हैं। हमारे संगठन के कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से तथा इसके अलावा कई मार्गो से कार्य करते हैं। गुरुवर अपने चेतनाअंश तैयार करके, जो माँ की कृपा कों ले जाकर डोर- टू- डोर जाकर बिना प्रचार- प्रसार ले बिना किन्ही बड़े संसाधनों के अपने कार्यों में रत हैं। उसी तरह पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के माध्यम से समाज कों नशा मुक्त किया जा रहा हैं। मगर आज जो सबसे बड़ी विडंबना यह हैं की हमारा संगठन चार लोगों कों नशा मुक्त करता हैं और पता चलता हैं की उस क्षेत्र में शराब का एक और नया ठेका खुल गया हैं? अंग्रेज जो करके चले गए उन्हीं के नक़्शेकदम पर हमारी सरकारें चल रही हैं? सोचने की बात हैं की हम सरकार किसलिए बनाते हैं? इसलिए कि हमारे लिए अच्छे कार्य करें। शराब पिलाना, शराब के लिए ठेके खुलवाना, क्या यह अच्छे कार्य हैं? आप लोग स्वतः सोच लीजिए कि देशस्तर पर जगह-जगह शराब के ठेके खुलवाए जा रहे हैं इसलिए हमारे गुरुवर के द्वारा उन राजनेताओं का वे चाहे किसी पार्टी से जुड़े हुए हों, कोई भी हों उनका आह्वान किया जाता हैं कि एक बार विचार करो पार्टी की बैठके करो, एक बार सोचो कि वास्तव में यदि हमें मानवता कि रक्षा करना हैं, तो समाज कों नशामुक्त कर दो।

बहन पूजा शुक्ला जी नें आगे कहा की गुरुवर अपने हर चिंतन में कहते हैं की समाज का यदि सबसे बड़ा पतन हों रहा हैं, तो नशे से हों रहा हैं। आज जितनी बीमारियां पैदा हों रही हैं, जितने अपराध हों रहे हैं, उनके पीछे कही- न- कही शराब होंगी, कही- न- कही कोई नशा होगा। परिवार के परिवार उजड़ते चले जा रहे हैं, बच्चें शिक्षा से वंचित हैं, तन से व्यक्ति कमजोर होता चला जा रहा हैं। किसी घर में अगर मुखिया नशा करनें लगता हैं, तो पूरा परिवार बर्बाद हों जाता हैं। उन घरों में जाकर देखों, उन घरों में जाकर बैठो कि जिनके घर का मुखिया नशा करने लगता हैं? उनके  बच्चे, पत्नि, बहन- बेटियां कितना प्रताड़ित रहती हैं? उनके लिए एक- एक दिन कटाना मुश्किल पड़ जाता हैं। हर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के बड़े- बड़े बोर्ड देखने कों मिल जायेंगे कि बेटियों कि रक्षा करो, बेटियों का सम्मान करो, नारी का सम्मान करो, लेकिन ये सब खोखले वादे हैं। उनके पतियों कों शराबी बना दो, उनके बेटों कों शराबी बना दो और उसके बाद कहो कि नारी का सम्मान करो, तो यह घडियाली आंसू बहा देने वाली बात होंगी। नशे का कारोबार कों शासन- प्रशासन के द्वारा रोका जाना चाहिए।

बहन पूजा शुक्ला जी नें आगे कहा कि हमारे गुरुवर नें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान किया हैं कि यदि आप बिहार में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना कर सकते हैं की नीतीश जी के द्वारा यह बहुत अच्छा कार्य किया गया, बिहार कों नशामुक्त कर दिए, तो मोदी जी आपका तो छप्पन इंच का सीना हैं, आप देश के प्रधानमंत्री हों और अपने आपको देश का प्रधानसेवक कहते हों तथा आपकी पूर्ण बहुमत की सरकार हैं, तो यदि यह अच्छा कार्य नीतीश जी कर सकते हैं, तो आप पूरे देश कों नशामुक कर दो। यदि पूरे देश कों एक साथ नशामुक करने में थोड़ी दिक्कत आ रही हैं, तो गुरुवर नें दूसरी बात बताई हैं। आपकी भारतीय जनता पार्टी के शासन में कई प्रदेश हैं, अपने उन मुख्यमंत्रीयों कों बुला लो और उन मुख्यमंत्रीयों कों बुला करके यदि सबसे पहले कोई कार्य आपको करना चाहिए था, तो सबसे पहले करना चाहिए था कि आज के बाद देश के अंदर शराब के कोई ठेके नहीं चलेंगे। यदि रॉयल्टी के चक्कर में शराब बेचीं जा रही हैं, तो फिर आपसे ज्यादा तो डकैत श्रेष्ठ हैं, जो डकैती डालकर धन ले जाते हैं। डकैत तो थोड़ा- बहुत गाली-गलौज, मारपीट करके, दो- चार डंडे मारकर धन उठा ले जाते हैं, लेकिन आप तो लोगों का सर्वस्व नष्ट कर रहे हो।

एक बार उस दिशा में सोचो कि नशा करने वाले परिवार का धर्म नष्ट हो जाता हैं, संस्कार नष्ट हो जाते हैं, बच्चे किसी लायक नहीं बचते, बेटे- बेटियां किसी लायक नहीं बचते, उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती हैं, उनकों अच्छा इलाज नहीं मिल पाता। इसलिए उन परिवारों कों देखों। गुरुवर कहते हैं कि उनके पास जो क्रम हैं, रास्ते हैं, उनके द्वारा जन- जन तक जाकर उन्हें सुधारने का कार्य किया हैं। गुरुवर नें तब आवाज उठाई हैं जब जब भगवती मानव कल्याण संगठन 30 वर्षों से समाज के बीच कार्य कर चुका हैं और लाखों- लाख लोगों में बदलाव डाले हैं। आज गुरुदेव के आशीर्वाद से लाखों- लाख स्वयंसेवी कार्यकर्त्ता इस नशामुक्ति अभियान से जुड़कर लोगों कों नशामुक्त करने कों तैयार हैं।

(आशुतोष द्विवेदी संपादक शक्ति न्यूज)

Related Articles

Back to top button