श्रीजी रेस्टोरेन्ट के कमरे मे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश, 07 जुआड़ी गिरफ्तार, ₹1,19,500 रुपये से अधिक का मशरूका जप्त

@पन्ना- महबूब अली। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कस्बा देवेन्द्रनगर मे स्थित श्रीजी रेस्टोरेन्ट के कमरे में चल रहे जुआं के फड़ पर दबिश देकर 07 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

मामले में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के कस्बा देवेन्द्रनगर मे श्रीजी रेस्टोरेन्ट के कमरे मे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ (मन्ना) खेल रहे हैं । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन में थाना देवेंद्रनगर की पुलिस बल की टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी देवेंद्रनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान श्रीजी रेस्टोरेन्ट पर दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जुआं के फड़ से मौके से 07 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई । आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त सामग्री
रुपए 1,19,500/- नगद 7 नग मोबाइल फोन एवं 1 नग पावरबैंक (कीमती लगभग ₹100000/-) कुल जप्त मशरूका: ₹119500/- ( एक लाख उन्नीस हजार पांच सौ रुपए ) जप्त किये गये।

















