आलेख एवं विचार

नशे के व्यापार के कारण बढ़ रहे हैं अपराध: बहन संध्या शुक्ला जी

@डेस्क न्यूज। आज नशे के कारण हमारे देश में अपराध बढ़ रहे हैं युवा पीढ़ी नशे की गर्त में इस तरह डूबती चली जा रही हैं की कुछ कहा ही नहीं जा सकता इसका मुख्य कारण हैं सरकारों द्वारा जगह- जगह शराब के ठेके खोलना और नशे के व्यापार कों बढ़ावा देना लेकिन हमारी पार्टी इसका पुरजोर विरोध तब तक करती रहेगी जब तक सरकारें देश और प्रदेश कों पूर्ण नशा मुक्त नहीं कर देती।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी नें एक कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरुवरश्री समाज कों नशामुक, मांसाहारमुक्त व चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प दिलाते हुए समाज कों नशामुक बना रहे हैं, जिससे समाज में तेजी के साथ सुधार हो रहा हैं। हमारे गुरुवर समाज में फैली अनीति – अन्याय- अधर्म कों समाज से खत्म करके समाज कों सही दिशा में ले जा रहे हैं। गुरुवर जी नें कहा हैं कि जो सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण होते हैं, जिन पर आज के ढोंगी- पाखंडियों नें भ्रम फैला दिया हैं कि पूजा- पाठ नहीं करना चाहिए, जबकि उस कठिन समय में सबसे अधिक से अधिक माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना ज्योति जलाकर करनी चाहिए, जिससे हमारे जीवन में किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े।

आगे बहन संध्या शुक्ला जी नें कहा हमारे भारत कों सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन आज भारत की गरीब जनता दाने- दाने कों मोहताज हैं। आज महिलाओं, बहन, बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं हैं, आज हमारी बहन- बेटी घरों से निकलने में घबराती हैं, छोटी- छोटी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं और तथाकथित राजनेता कुछ नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि राजनेताओं का परिवार सिक्योरिटी गार्ड की सुरक्षा में रहता हैं। राजनेता यदि चाहें तो पूरे देश से नशे का कारोबार बंद करवा सकते हैं, लेकिन वे नशे कों व्यापार के रूप में चलाते हुए बंद नहीं कर रहे हैं, जिससे नशे का व्यापार दिन दूनी और रात चौगुनी दर से बढ़ रहा हैं उसी के अनुरूप अपराध भी बढ़ रहे और हमारे देश की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में फसती चली जा रही हैं ऐसी सरकारें देश की जनता की कभी हितेषी नहीं हो सकती हैं।

(संकलन- आशुतोष द्विवेदी संपादक शक्ति न्यूज)

Related Articles

Back to top button