हरियाणा
एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: वन विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

@हरियाणा। अंबाला सिटी में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वन्य जीव इंस्पेक्टर राकेश व पशु प्रेमी भरत को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता सपेहड़ा गांव के भीलपुरा निवासी संदीप कुमार की तहरीर पर पूरा जाल बिछाया था।

गुरुवार दोपहर को अंबाला सिटी के वन विभाग कार्यालय में दस्तक देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। एक घंटे तक वन्य जीव कार्यालय में यह कार्रवाई चली। शिकायतकर्ता से पहले 30 हजार रुपये की राशि पशु प्रेमी भरत ने पकड़ी थी। जैसे ही उसने वन्य जीव निरीक्षक को दी तो टीम ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।




