भोपाल

बड़ी खबर: फर्जी सिम” नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 28 जिलों में बेची गई 36,668 फर्जी सिम, एक ही फोटो से सैकड़ों सिम एक्टिव

@भोपाल। राज्य साइबर पुलिस ने किया “फर्जी सिम” नेटवर्क का बड़ा खुलासा, एक ही फोटो से सैकड़ों सिम एक्टिव,छतरपुर में 856 मामले सामने 10 से अधिक लोगो पर जिले के अलग अलग थानों में मामला दर्ज। जांच में हुआ खुलासा मध्य प्रदेश के 28 जिलों में बेची गई 36,668 फर्जी सिम..छतरपुर में 856 मामले सामने 10 से अधिक लोगो पर जिले के अलग अलग थानों में मामला दर्ज और ग्वालियर चंबल संभाग में बेची गई 11,138 फर्जी सिम।

“ऑपरेशन फेस” में हट रहा है साइबर माफिया के चेहरे से नकाब “फर्जी सिम” साइबर ठगी का डिजिटल हथियार बनी। “ऑपरेशन फेस वन” में 10 यूनिक फेस (चेहरे) किए चिन्हित..इन फेस पर 2629 सिम हुई हैं जारी।

“फर्जी सिम” मामले में छतरपुर पुलिस ने 10 से अधिक मामले किए दर्ज। ग्वालियर शहर झांसी रोड थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी आशीष नागर को किया गिरफ्तार। सिम एजेंट उमेश सिंह कुशवाह फरार। सागर संभाग “फर्जी सिम” माफिया का बड़ा “जाल” फर्जी सिम बेचे जाने का सबसे बड़ा सेंटर। गुना में 3,670 फर्जी सिम, मुरैना में 2,714, ग्वालियर 463, भिंड 234, और दतिया में 1950 बेची गईं हैं।इन फर्जी सिम का धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और फिशिंग जैसे साइबर क्राइम में हो रहा है इस्तेमाल।

मध्यप्रदेश में ये है “फर्जी सिम” बेचने के आंकड़े-
अनूपपुर 1701, बालाघाट 450, बैतूल 151, भोपाल 1651, छतरपुर 856, देवास 171, होशंगाबाद 260 इंदौर 387 जबलपुर 430, झाबुआ 179, कटनी 1307, खरगोन 334, मंदसौर 105, नरसिंहपुर 1307, रायसेन 315, राजगढ 315, राजगढ 2568, सागर 1204, सीहोर 32, शहडोल 268, सिंगरौली 1958, टीकमगढ 224, उज्जैन 501 और विदिशा 1245 के अलावा ग्वालियर 463, गुना 3670, भिंड 2341, दतिया 1950 और मुरैना 2714 सिम अब तक बेची गईं।

एंकर-पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘FACE’ (फेशियल ऑथेंटिकेशन कम्प्लायंस इंफोर्समेंट) के तहत “फर्जी सिम कार्ड” के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ किया है..अब तक कि जांच में सामने आया है कि प्रदेश के 28 जिलों में 36,668 फर्जी सिम..और ग्वालियर चंबल संभाग में 11,138 फर्जी सिम एक्टिव है..पुलिस को आशंका है वही छतरपुर जिलें में 856 मामले सामने आए है और इन “फर्जी सिम कार्ड्स” का इस्तेमाल साइबर क्राइम में किया गया होगा।

“फर्जी सिम कार्ड” के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद ग्वालियर की थाना झांसी रोड पुलिस ने आइडिया कंपनी के एजेंट उमेश कुशवाहा और उसके साथी आशीष नागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.. आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर 7 फर्जी सिम बरामद की हैं, जबकि उमेश फरार बना हुआ है, वहीं राज्य साइबर की ग्वालियर विंग ने दो मामले दर्ज किए हैं..आरोपियों ने POS (पॉइंट ऑफ सेल) शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति के आधार और फोटो का इस्तेमाल कर सैकड़ों लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी कर किए हैं..पुलिस को आशंका है कि इन “फर्जी सिम कार्ड्स” का इस्तेमाल साइबर क्राइम में हुआ है, इस नेटवर्क के खुलासे के बाद कई साइबर फ्रॉड के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button